{"_id":"6ab016aa00e8a30f0c0afce9","slug":"teliya-ghat-railway-crossing-to-remain-closed-on-the-23rd-and-24th-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114324-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेलिया घाट रेलवे फाटक 23 व 24 को रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेलिया घाट रेलवे फाटक 23 व 24 को रहेगा बंद
विज्ञापन
खुर्जा। सिटी स्टेशन के पास तेलिया घाट फाटक आगामी 23 और 24 सितंबर को बंद रहेगा। ऐसे में ढाकर- झाझर रोड और सिकंदराबाद मार्ग पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हल्के वाहन माता घाट अंडरपास और भारी वाहनों को खुर्जा जेवर मार्ग पर टैना गांव से जाना होगा। खुर्जा नगर से ढाकर गांव व सिकंदराबाद मार्ग जाने के लिए तेलिया घाट के रेलवे फाटक पांच/बी पार करना पड़ता है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। खुर्जा देहात के अलावा चोला, ककोड़, झाझर, सिकंदराबाद जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।
उत्तर-रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के चमन प्रकाश ने बताया कि ट्रैक पर फिटिंग और सड़क वाले हिस्से के मरम्मत कार्य के चलते 23 सितंबर और 24 सितंबर को रेलवे फाटक बंद रहेगा।
इसके लिए उन्होंने एसएसपी बुलंदशहर को पत्र लिखकर डायवर्जन करने और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।
वहीं, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री का कहना है कि रेलवे फाटक बंद रहने से दो पहिया वाहन चालक हसनगढ़ होते हुए माताघाट अंडरपास से हो खुर्जा में आ सकेंगे। इसके अलावा चार पहिया और अन्य माल वाहक वाहनों को खुर्जा नगर में जेवर अड्डा चौराहा से ही जेवर मार्ग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जो टैना गांव में जा रहे अंडरपास होते हुए सीकरी गांव से झाझर मार्ग पर निकलेंगे। यहां से वह झाझर और सिकंदराबाद मार्ग पर जा सकेंगे। संवाद