{"_id":"57bde2a14f1c1b8711d4f27e","slug":"teenager-died-in-anupshahr-by-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर में बुखार से किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर में बुखार से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार का कहर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। अनूपशहर में मंगलवार देर रात बुखार से एक युवक की और मौत हो गई है। जनपद में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा अब 23 पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में बुखार से 23 मौते हो चुकी है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट निवासी युवक गौरव शर्मा (19) की मंगलवार देर रात बुखार के चलते अलीगढ़ के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक के पिता राजकुमार शर्मा ने बताया कि गौरव करीब एक पखवाड़े से बुखार से पीड़ित था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि उन्हें बुखार से युवक की मौत की जानकारी नहीं है। मृतक के घर टीम भेजकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन