फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teenager died during harvesting

ट्रैक्टर के पंखे से कटकर किशोरी की मौत, हंगामा

Tue, 28 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
teenager died during harvesting
‌व‌िलाप करते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
प्रेमपुर गांव में मंगलवार देर शाम भाजपा नेता के मकान पर मक्का बरसा रही एक किशोरी की ट्रैक्टर के पंखे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग समेत पुलिस मौके पर है।
विज्ञापन



औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर निवासी मंते सिंह लोधी की 16 वर्षीय पुत्री सुंदरी मजदूरी करने के लिए पड़ोस के गांव प्रेमपुर निवासी भाजपा नेता छीतर सिंह लोधी के यहां मक्का बरसाने के लिए गई हुई थी। मंगलवार देर शाम मक्का बरसाने के दौरान ट्रैक्टर के पंखे की चपेट में आने से सुंदरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने मामले की जानकारी तत्काल मृतका के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों के साथ सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब किशोरी पंखे की चपेट में आई थी तो वह किसी चिकित्सक के यहां दिखाने के लिए क्यों नही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लापरवाही से ही किशोरी की जान गई है। हंगामे की सूचना पर एसआई यशवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही थी। एसआई यशवीर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed