फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teams of Dariyapur, Kakarai and Mullani won in Kabaddi

Bulandshahar News: कबड्डी में दरियापुर, ककरई व मुल्लानी की टीम जीती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teams of Dariyapur, Kakarai and Mullani won in Kabaddi
न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता में भग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेलों का आयोजन जारी है। बुलंदशहर और जहांगीराबाद क्षेत्र में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए खेलों में शामिल कबड्डी प्रतियोगिता में दरियापुर, ककरई व मुल्लानी की टीम ने जीत दर्ज कराई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर क्षेत्र की न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता दरियापुर के खेल मैदान पर हुई। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम राणा एवं सुनील कुमार ने बताया कि बालिकाओं की खो–खो प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल काहिरा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम दरियापुर की टीम विजयी रही। इस मौके पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम संयोजक ठाकुर सतेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, पंकज सिंह, ग्राम दरियापुर प्रधान उस्मान और ग्राम अढौली प्रधान सलमान आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विकास खंड जहांगीराबाद की न्याय पंचायत की टिटोटा उर्फ बिरगांव टिटोटा उर्फ वीरगांव की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय डिग्री कॉलेज भौपुर के खेल मैदान पर हुई। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह ने गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल ने बताया कि बालकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगता में कोशिंदर ने पहला, तुषार ने दूसरा और सुधीर कुमार ने तीसरा एवं बालिकाओं की दौड़ में कल्पना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों की 200 मीटर दौड़ में शिवम एवं भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांव मुल्लानी की टीम विजेता बनी और गांव टिटौटा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की खो-खो में राजकीय महाविद्यालय भौपुर की टीम ने बाजी मारी।

दूसरी ओर न्याय पंचायत ककरई की खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों की 100 मीटर दौड़ में आशु ने पहले, कृष्णा ने दूसरे और कुणाल ने तीसरे और बालिकाओं की दौड़ में वंदना ने पहले स्थान पर बाजी मारी। 200 मीटर की दौड़ में शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांव ककरई की टीम विजेता तथा करैथा की टीम उपविजेता रही। इस दौरान खेल संयोजक दिनेश राघव एवं सहसंयोजक मोहित, राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद डे, मंडल महामंत्री वेदप्रकाश उर्फ विष्णु बाबा, मंडल मंत्री संतोष लोधी, राम अवतार आदि मौजूद रहे।

न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता में भग लेते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता में भग लेते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता में भग लेते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

न्याय पंचायत दरियापुर की खेलकूद प्रतियोगिता में भग लेते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed