{"_id":"607dbdb28ebc3ebd045cac0e","slug":"teachers-salary-hold-off-bulandshahr-news-gbd217449147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पे-रोल के फेर में अटका बेसिक शिक्षकों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पे-रोल के फेर में अटका बेसिक शिक्षकों का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पे-रोल के फेर में अटका बेसिक शिक्षकों का वेतन
बुलंदशहर। जनपद में बेसिक शिक्षकों का वेतन पे-रोल के फेर में अटक गया है। अभी तक विभाग की ओर से वेतन जारी करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू नहीं होने पर शिक्षकों को गत मार्च माह का वेतन नहीं मिला है। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को विभागीय वित्त एवं लेखा अधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन जारी करने की मांग की है।
एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेदप्रकाश गौतम और जिला अध्यक्ष केहर सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है कि सभी शिक्षकों का ऑनलाइन पे-रोल के तहत वेतन जारी करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे शुरू करने में विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। यही कारण है कि अभी तक जनपद के करीब सात हजार शिक्षक आदि कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। जबकि इस समय शिक्षकों के लिए वेतन की सख्त जरूरत है। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर समय पर वेतन नहीं मिलने से अधिकतर शिक्षकों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन जारी करने की मांग विभागीय वित्त एवं लेखा अधिकारी से की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों का जल्द वेतन जारी नहीं होता है तो शिक्षक पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। बीएसए कार्यालय में वित्त एवं लेखा अधिकारी सत्यपाल सिंह तोमर का कहना है कि शासन का आदेश है कि शिक्षकों का वेतन ऑनलाइन पे-रोल से जारी किया जाए। इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी चल रही है और ही शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।