फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers of 1862 council schools will get tablets

Bulandshahar News: 1862 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers of 1862 council schools will get tablets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 16 ब्लॉकों के 1862 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा। शैक्षिक सूचनाओं को अपलाेड करने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी कराई जाएगी। नामित संस्था ने बुधवार को टैबलेट की आपूर्ति कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग वितरण करने के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षित कर योजना का अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटा है।

परिषदीय स्कूलों को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत 1324 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को टैबलेट दिया जाएगा। नामित आपूर्ति संस्था की ओर से 2900 टैबलेट की आपूर्ति की है। बताया गया कि किसी स्कूल में एक तो किसी स्कूल में दो लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बताया कि टैबलेट के बंटने के बाद यूपी के प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत हो सकेगी। क्लासेज को डिजिटल बनाया जा सकेगा। शिक्षकों व विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। एमडीएम सहित अन्य योजनाओं की फीडिंग होगी तो सूचनाओं का आदान-प्रदान ऑनलाइन समय में होगा। इसके अतिरिक्त टैबलेट का प्रयोग शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन का माहौल, तकनीकी दक्षता, डिजिटल लर्निंग और वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने में भी किया जाएगा। बताया कि टैबलेट आपूर्ति मिल चुकी है। जल्द ही नियमानुसार सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को टैबलेट वितरित किया जाएगा। टैबलेट के बाद नियमानुसार प्रयोग करते हुए योजना का पारदर्शी तरीके से प्रभावी करते हुए शैक्षिक कार्य बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed