{"_id":"6aabf0d7635e1396ef021281","slug":"crocodile-caught-in-bulandshahr-s-badarkha-seerbas-village-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: 20 दिन से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया, जाल में फंसा तो देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: 20 दिन से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया, जाल में फंसा तो देखने उमड़ी भीड़
Thu, 17 Sep 2026 07:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:23 PM IST
सार
बुलंदशहर के बदरखा सीरबास गांव में 20 दिन से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गया। टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित वाहन से नरौरा की निचली गंग नहर के प्राकृतिक जल क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
बदरखा सीरबास गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
बुलंदशहर जिले में बदरखा सीरबास गांव में 20 दिन पहले देखा गया मगरमच्छ वन विभाग के कब्जे में आ गया। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नरौरा स्थित संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि छतारी क्षेत्र के बदरखा सीरबास गांव में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा था। इसकी सूचना पर वन विभाग की डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह और वनरक्षक पवन कुमार की टीम मौके पर गई थी और जांच पड़ताल की। उस वक्त मगरमच्छ को नहीं पकड़ा गया। ऐसे में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के पास जाल लगाया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह जाल में मगरमच्छ फंस गया और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान तालाब के पास मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लिया। इसके बाद सुरक्षित वाहन में रखा और नरौरा की निचली गंग नहर के प्राकृतिक जल क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन