फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher who beat a child while intoxicated suspended; FIR registered; inquiry ordered.

Bulandshahar News: नशे में बच्चे को पीटने वाला शिक्षक निलंबित, एफआईआर दर्ज, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teacher who beat a child while intoxicated suspended; FIR registered; inquiry ordered.
आरोपी ​शिक्षक कपिल ।
नरसेना। शिक्षक पर शराब पीकर विद्यालय पहुंचने और नशे की हालत में छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

गांव महुआखेड़ा निवासी शकुंतला देवी, ताराचंद, जसवीर ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव स्थित संविलियन विद्यालय के शिक्षक कपिल आए दिन शराब का सेवन कर विद्यालय आते हैं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। सोमवार को भी वह नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने कक्षा छह के एक छात्र के साथ मारपीट करते हुए चलते पंखे से लटका दिया। विद्यालय के एक छात्र और छात्रा को जबरदस्ती झूठी जलेबी खिलाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि शिक्षक कपिल पूरी तरह से शराब के नशे में था वह कक्षा में गालियां दे रहा था और सिगरेट पी रहा था। इससे बच्चों में भय का माहौल हो गया।
विज्ञापन


वर्जन
ग्रामीणों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक कपिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, किशोर न्याय, बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 75, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा, आरटीआई अधिनियम 2009 की धारा 17 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रामकरन सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी शिक्षक कपिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed