फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher broke the lock of neighbor's house, pelted stones

Bulandshahar News: शिक्षिका ने पड़ोसी के घर का तोड़ा ताला, किया पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher broke the lock of neighbor's house, pelted stones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर में एक महिला ने पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद पथराव कर गाड़ी तोड़ दी। पथराव और मारपीट की घटना में पीड़ित परिवार की महिला और उसका पोता घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी महिला पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली में मोहल्ला आदर्शनगर निवासी प्रदीप गोयल ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे मोहल्ले की ही आरोपी पारूल शर्मा उसके घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस आई। आरोपी महिला ने घर में घुसकर ईट-पत्थर बरसाकर उनकी गाड़ी को तोड़ दिया। पीड़ित की पत्नी और पोते को चोटिल कर दिया गया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि यह पूरी घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और जानमाल का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने आरोपी पारूल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed