फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Teach a lesson farmer, SP-Congress will form'

‘सबक सिखाएंगे किसान, बनेगी सपा-कांग्रेस की सरकार’

Sun, 05 Feb 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
'Teach a lesson farmer, SP-Congress will form'
सपा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रदेश में विकास की साइकिल की रफ्तार तेज करने के लिए अब हाथ का साथ मिल गया है। सरकार बनी तो प्रदेश में चहुंमुखी विकास होगा। नोटबंदी की मार से परेशान किसान-मजदूर भाजपा को अबकी सबक सिखाएंगे। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में निकाले गए रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पार्टी प्रत्याशी मो. आरिफ सईद के समर्थन में नगर में रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी भीड़ को देख प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे पर सुकून के भाव झलक रहे थे। भीड़ भी राजबब्बर की एक झलक पाने को बेताब दिख रही थी। रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए ही साइकिल पर सवार हुई है।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईं तक पहुंचाएंगे। इस दौरान राजबब्बर ने बसपा-भाजपा पर भी खूब सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि बसपा अपने कार्यकाल में पत्थरों का विकास करती है तो भाजपा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले ढाई साल में एक भी काम वादे के अनुसार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कालाधन नहीं आ सका तो नोटबंदी कर दी, जिससे अमीरों को परेशानी नहीं हुई, बल्कि गरीबों और किसानों को पीड़ा सहनी पड़ी। नोटबंदी का सबसे बुरा असर किसानों, गरीबों और मजदूरों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर इस बार भाजपा को सबक सिखाएंगे और प्रदेश में सपा-कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे।

इस दौरान दिल्ली विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अमरीश गौतम, श्यौपाल सिंह, नरेन्द्र त्यागी, अलीम मोहम्मद खान, सुभाष गांधी, डा. राजीव लोधी, रहमत खान, हरीश्चंद्र प्रजापति, राजकुमार भुर्जी, ताहिर अली सैफी, रीता आर्या, महबूब चौधरी मौजूद रहे। वहीं, बीबीनगर में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता राजब्बर ने रोड शो किया।


स्याना मार्ग से मुख्य बाजार होते हुआ बस स्टैंड पर रोड शो समाप्त हुआ। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष हापुड़ की तरफ रवाना हो गए। रोड शो के बाद सपाइयों व काग्रेंसियों ने पार्टी कार्यालय पर सभा कर प्रत्याशी आरिफ खान को जिताने की  अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed