{"_id":"6a0750baf8ffde506b00d962","slug":"swimming-pool-ready-in-yamunapuram-stadium-will-start-after-painting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-154672-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यमुनापुरम स्टेडियम में तरणताल तैयार, पेंट के बाद होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यमुनापुरम स्टेडियम में तरणताल तैयार, पेंट के बाद होगा शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में छह वर्ष बाद तरणताल शुरू होने वाला है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पेंट का कार्य पूरा होने के बाद तरणताल शुरू हो जाएगा। इसके बाद तैराक खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में तरणताल के लिए बने दोनों पुल मार्च 2020 से बंद चल रहे थे। कई वर्ष से संचालन बंद रहने पर स्विमिंग पूल बदहाल में हो गए। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण 3.51 करोड़ रुपये से इसका जीर्णोद्धार करवा रहा है। तरणताल का जीर्णोद्धार होने पर तैराकी के शौकीनों को राहत मिली है। तैराक वैभव शर्मा ने बताया कि तरणताल का काफी समय से खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जीर्णोद्धार होने और प्रत्येक मौसम में प्रयोग के लिए कार्य किए जाने से तैराकी करने वालों को राहत मिलेगी। अब जल्द संचालन शुरू हो तो अभ्यास कर सकेंगे।
--
हर मौसम में संचालित होगा तरणताल
जीर्णोद्धार होने के बाद गर्मी के अलावा सर्दी व अन्य मौसम में भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। प्रत्येक मौसम में तरणताल का प्रयोग हो सके इसके लिए 50 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। साथ ही तीन हीटिंग वाटर पंप, फैब्रिक छत आदि लगाए गए हैं। फिल्टरेशन प्लांट को दुरुस्त करा साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। यह अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
--
कोट
तरणताल के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। - नवीन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी