{"_id":"632229c9fc742c1f601e10d8","slug":"sweeper-news-bulandshahr-news-gbd2445438193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर
सार
पांच माह से वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर बुलंदशहर।संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों का आरोप है कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है।सफाई कर्मियों द्वारा कार्य का बहिष्कार किए जाने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई।
विज्ञापन
विस्तार
पांच माह से वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों द्वारा बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया गया। सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैला नजर आया। सफाई कर्मियों की मांग है कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं सफाई कर्मियों ने अस्पताल में तैनात अधिकारी पर शिकायत करने पर नौकरी से निकाले जाने का भी आरोप लगाया।
जिला अस्पताल में सफाई के लिए सात सफाई कर्मी नियमित और 28 कर्मी संविदा पर तैनात हैं। संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों का आरोप है कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन कार्य करते-करते घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वेतन की मांग करने जाते हैं तो अस्पताल में बैठे अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जाती है। बुधवार को सभी संविदा सफाई कर्मियों ने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्य का बहिष्कार कर वेतन दिलाने की मांग की। अजय कुमार और अनिल बेनी ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल के संविदा सफाई कार्य का बहिष्कार कर शीघ्र वेतन दिलवाने की मांग की है। सफाई कर्मियों द्वारा कार्य का बहिष्कार किए जाने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई।
अधिक दिन चली हड़ताल तो होगी मुश्किलें
जिला अस्पताल में नियमित पर मात्र सात सफाई कर्मी तैनात हैं। सभी कर्मियों से 24 घंटे कार्य भी नहीं लिया जा सकता। ऐसे में अगर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल लंबे समय तक चली तो अस्पताल परिसर में गंदगी के ढेर लग सकते हैं। इससे बीमारियां फैलने की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं, संविदा सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार की जानकारी है। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने पर नियमित कर्मियों को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल