फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Swasthya Sakhi will teach health lessons, 480 have been appointed

Bulandshahar News: स्वास्थ्य सखी पढ़ाएंगी सेहत का पाठ, 480 की हुई नियुक्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों को अब स्वास्थ्य सखी सेहत का पाठ पठाएंगी। इसके लिए 480 सखियों की नियुक्ति की गई है। जल्द ही स्वयं सहायता समूह की चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह के अनुसार महिलाएं स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती हैं। स्वास्थ्य पर लापरवाही भारी पड़ रही है। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा पर इसका असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फिर भी किसी न किसी कारण प्रसव के दौरान कई तरह की समस्याएं आती हैं। साथ ही कई मामलों में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरती जाती है।
विज्ञापन

वहीं युवतियां भी स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देती। तमाम महिलाएं व युवतियां बीमारियों को छिपाती हैं। इन सभी से उन्हें निजात दिलाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य सखी की नियुक्ति की गई हैं। यह सभी जिले के सभी 16 ब्लॉक से चयनित की गई हैं। सखी गांवों में महिलाओं व युवतियों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य की जानकारियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, उपकेंद्र या किसी सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं को जमा कर उन्हें स्वस्थ रहने और खाने-पीने समेत जरूरी जानकारियां देंगी। गर्भवती महिलाओं और कमजोर युवतियों का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के तरीके भी बताएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित सभी 480 स्वास्थ्य सखियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed