{"_id":"65df69901df4e6d1ad0da98c","slug":"suspension-of-postal-workers-extended-in-embezzlement-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-112281-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गबन के मामले में डाक कर्मियों का निलंबन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गबन के मामले में डाक कर्मियों का निलंबन बढ़ा
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक फर्जी खाते में दूसरे के खाते से 21.75 लाख रुपये गबन करने के मामले में आरोपी डाक कर्मियों का निलंबन छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। डाक अधीक्षक ने पोस्ट मास्टर जनरल को रिपोर्ट भेज दी है। फिलहाल पांचों आरोपी जेल में हैं।
जेवर क्षेत्र के साबोता जाफराबाद में तैनात शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित ने 21 अक्तूबर को उपडाकघर जेवर के डाक सहायक सतीश कुमार की आईडी का दुरुपयोग कर खोला। इस खाते को बाद में कानपुर के सुधीर कुमार सूद के खाते से लिंक कर 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि निकाल ली और संबंधित धनराशि को बाद में अन्य खातों में ट्रांसफर दी। इस मामले में विभाग ने सभी को निलंबित कर दिया था। तभी से ये सभी निलंबित चल रहे थे। इस मामले में शनिवार को कानपुर की पुलिस में पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल किया। अब पांचों आरोपियों के जेल जाने पर विभाग ने निलंबन की अवधि को बढ़ा दिया है। वहीं, पोस्टमास्टर जनरल आगरा को बुलंदशहर मंडल के डाक अधीक्षक ने रिपोर्ट भेज दी है।
21.75 लाख रुपये गबन मामले की जांच रिपोर्ट पूर्व में पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को सौंपी गई। उसके बाद से शाखा डाकपाल समेत पांच डाककर्मी निलंबित चल रहे थे। अब इन सभी की निलंबन की अवधि छह-छह माह और बढ़ा दी है। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल