फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suspecting theft, daughter murdered and body thrown into canal

Bulandshahar News: चोरी करने के शक में बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

अनूपशहर के बिचौला गांव में पिता अजय शर्मा ने रुपये चोरी के शक में 14 वर्षीय बेटी सोनम की हत्या कर दी। शव नहर के पास मिला और पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Suspecting theft, daughter murdered and body thrown into canal
मृतका सोनम का फाइल फोटो।

विस्तार

अनूपशहर। घर के मंदिर से रुपये चोरी करने के शक में पिता अजय शर्मा ने 14 वर्षीय बेटी सोनम की हत्या कर दी। शव को नहर के पास फेंक दिया। शुक्रवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बिचौला का है। शुक्रवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सोनम नगर के ही परदादा-परदादी स्कूल में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को भी वह घर से स्कूल गई थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। शाम को पिता अजय शर्मा ने घर आकर बताया कि वह सोनम को दस दिन के लिए रिश्तेदारी में छोड़ आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग स्थित अनीवास नहर पुल पर झाड़ियों में राहगीरों व स्थानीय लोगों ने एक बच्ची का शव स्कूल की ड्र्रेस में पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त सोनम के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रिश्तेदारी गई है। पिता अजय शर्मा वहां छोड़कर आए हैं। हालांकि मौके पर पहुंचकर जब परिजनों ने देखा तो वह शव सोनम का ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो अजय पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन बाद में उसने बताया कि घर के मंदिर से रुपये चोरी हो रहे थे। उसे शक था कि सोनम ही चोरी कर रही है। सोनम की मां को बेटी पर विश्वास था कि वह ऐसा नहीं करेगी। इसी के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद रहता था। बृहस्पतिवार को भी घर से कुछ रुपये चोरी हुए थे।
इसी वजह से उसने बेटी की हत्या की साजिश रची। बृहस्पतिवार को वह घर से किसी काम की बात कह कर निकला और बेटी के स्कूल पहुंच गया। वहां से बेटी को साथ लिया और अपने खेतों पर ले जाकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंका और बैग को खेत में ही छिपा दिया। शाम को घर लौटने के बाद अजय ने अपनी पत्नी से कहा कि वह सोनम को 10 दिनों के लिए रिश्तेदारों के यहां छोड़ आया है। पत्नी को उस समय शक तो हुआ लेकिन अजय के हाव-भाव से कुछ खास अंदाजा नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैग बरामद कर लिया है।



शव बरामद होने के बाद हुई जांच पड़ताल के बाद पिता अजय शर्मा का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ में आरोपी अजय ने जुर्म कबूल कर लिया है। घर के मंदिर से रुपये चोरी होने के शक में उसने बेटी की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - दिनेश प्रताप सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed