फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suresh Rana appointed as BJP Bulandshahr in-charge ahead of assembly elections

विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव: सुरेश राणा बने भाजपा के बुलंदशहर प्रभारी, बसंत त्यागी की जगह मिली जिम्मेदारी

Sat, 19 Sep 2026 09:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज़ एजेंसी,बुलंदशहर
संवाद न्यूज़ एजेंसी,बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 19 Sep 2026 09:26 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बुलंदशहर में संगठनात्मक बदलाव किया है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा को जिले का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि अब तक जिम्मेदारी संभाल रहे बसंत त्यागी को हटाकर हापुड़ का प्रभारी बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Suresh Rana appointed as BJP Bulandshahr in-charge ahead of  assembly elections
बुलंदशहर की कमान अब सुरेश राणा के हाथ - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए बुलंदशहर जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा को सौंपी है। अब तक जिले के प्रभारी रहे बसंत त्यागी को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी नई सूची में बुलंदशहर के लिए सुरेश राणा का नाम शामिल है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों और महानगरों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बुलंदशहर में भी प्रभारी बदला गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने में जुटी है। नए जिला प्रभारी की नियुक्ति को इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


सुरेश राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं और पूर्व में प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जून 2026 में घोषित प्रदेश भाजपा संगठन में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले का प्रभारी बदलने के बाद अब संगठन के सामने मंडल और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा पहले से ही जिले में संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। हाल में पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। बुलंदशहर के प्रभारी रहे बसंत त्यागी को अब हापुड़ का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed