{"_id":"6ad8f14e25e48d3e93001df8","slug":"surajbhan-saraswati-vidya-mandir-won-22-medals-at-the-provincial-athletics-meet-bulandshahr-news-c-133-1-bul1016-168933-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रांतीय एथलेटिक्स में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर ने जीते 22 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रांतीय एथलेटिक्स में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर ने जीते 22 पदक
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले सुरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात
शिकारपुर। मुरादाबाद में आयोजित 38वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
15 से 17 अक्तूबर तक मंगूपुरा स्थित कृष्ण बाल विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक हासिल किए।
अंडर-14 वर्ग में अभिराज ने बाधा दौड़ और लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में दिव्या चौधरी ने 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीते। रिया चौधरी, अभय तोमर और यश कुमार ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
अंडर-19 वर्ग में निधि शर्मा, गगन शर्मा, प्रशांत कुमार और लकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते। दीपांशु ने भी दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी नवंबर में हरिद्वार में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग के आचार्य अशोक कुमार चौहान, पुष्पेंद्र चौधरी और अमरीश कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।