फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   supervisior arrested

शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग का पर्यवेक्षक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
supervisior arrested
शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग का पर्यवेक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान) की टीम ने बुधवार देर शाम वर्ष 2012 से समाज कल्याण विभाग में शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले में फरार चल रहे आरोपी पर्यवेक्षक बहोरी लाल को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को टीम आवश्यक लिखा पढ़ी कर अपने साथ ले गई। आरोपी पर्यवेक्षक पर समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से जुड़ी कई पत्रावलियां लेकर फरार हो जाने का भी आरोप लगा था।
वर्ष 2012 में जिला महामाया नगर के थाना मुरसान में समाज कल्याण विभाग के तत्कालीन पर्यवेक्षक बहोरीलाल निवासी गांव रामपुर थाना शिकारपुर हाल निवासी मोहल्ला राधानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी बहोरीलाल पर धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने, साजिश रचने, पत्रावलियां गायब करने आदि आरोप लगाए गए थे। मामले में करोड़ों की रकम की धोखाधड़ी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंप दी थी। शुरूआत में आरोपी पर्यवेक्षक के निवास के बारे में ईओडब्ल्यू को जानकारी नहीं मिल सकी। बीते दिनों ईओडब्ल्यू को जानकारी मिली कि आरोपी पर्यवेक्षक अपना गांव छोड़कर बुलंदशहर कोतवाली नगर के मोहल्ला राधानगर में रह रहा है। इस सूचना पर ईओडब्ल्यू की एक टीम निरीक्षक शैल कुमार सिंह के नेतृत्व में बुलंदशहर पहुंची। यहां नगर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बहोरीलाल को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली एवं कोर्ट में आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपी बहोरीलाल को टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये का हुआ था घोटाला
ईओडब्ल्यू की जांच में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला कई करोड़ रुपये का निकला। इस मामले में चार केस दर्ज किए गए, जिनमें आरोपी पर्यवेक्षक बहोरीलाल समेत 17 आरोपी प्रकाश में आए। इनमें से दो आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है। कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू की टीम आई थी, पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति को टीम अपने साथ लेकर गई है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed