{"_id":"67fe8cd3fdde00f1ae08ccf0","slug":"sunburn-skin-burning-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-132517-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धूप से झुलस रही त्वचा, हो रही जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धूप से झुलस रही त्वचा, हो रही जलन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के काउंटर पर दवाएं लेते मरीज। संवाद
बुलंदशहर। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी एवं तेज धूप से लोगों की त्वचा झुलसने के साथ जलन के साथ शरीर पर लाल चकत्ते एवं काले धब्बे पड़ रहे हैं। शरीर में जलन व हाथ-पैरों में लाल दाने निकलने पर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसकी वजह तेज धूप बता रहे हैं। मंगलवार को त्वचा रोग में करीब 160 मरीजों ने परामर्श लिया।
तापमान बढ़ने और तेज धूप से त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों के शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने निकल रहे हैं। साथ ही खुजली एवं चेहरे पर काले धब्बे भी हो रहे हैं। जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि तेज धूप की वजह से त्वचा रोग संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह संक्रामक बीमारी है और पसीने की वजह से होती है। इन दिनों कलाई, उंगलियों के बीच में, बगल, पीठ, जांघ व अंदरूनी हिस्सों में यह रोग होता है। बार-बार शरीर को खुजलाने से लाल निशान पड़ जाते हैं। इसके बाद लोगों की समस्या और बढ़ जाती है। त्वचा रोग से बचाव के लिए गर्मी में सूती और ढीले कपड़ें पहने। धूप में निकलने से बचे।
विज्ञापन
शरीर के कोमल हिस्सों को साफ रखें, सुबह-शाम स्नान करें। किसी से भी अपना रूमाल या तौलिया शेयर न करें।