फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar mil will run from 7 november

सात नवंबर से शुरू हो जाएंगी साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sugar mil will run from 7 november
सात नवंबर से शुरू हो जाएंगी साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन की ओर से जिले की चीनी मिलों के संचालन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सात नवंबर को साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल का संचालन शुरू हो जाएगा। अनूपशहर और वेव शुगर मिल 10 नवंबर तक चल जाएंगी। अफसरों का दावा है कि जिले की सभी चीनी मिलों ने गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की पहले ही तैयारी पूरी कर ली है।
जिले में इस बार गन्ने की फसल का रकबा 74 हजार हेक्टेयर से अधिक है। ऐसे में इस बार गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या भी बढ़कर 1.28 लाख से अधिक हो गई है। जिले के किसानों का आठ चीनी मिल गन्ना खरीद करती हैं। इनमें चार गैर जनपद की हापुड़ में ब्रजनाथपुर और सिम्भावली, अमरोहा की चंदनपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर शासन की ओर से जिले की चीनी मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य और गन्ना खरीद के लिए क्रय केंद्र भी आवंटित किए जा चुके हैं। इस बार जनपद की चारों चीनी मिल 418 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की खरीद करेंगी। जिले में 246 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी। साथ ही चीनी मिलों पर भी गन्ने की खरीद के लिए तौल केंद्र स्थापित हो चुके हैं। अब शासन की ओर से चीनी मिलों में गन्ना पेराई की शुरूआत करने का आदेश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने अपनी तैयारी के साथ चीनी मिलों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि अब तक चीनी मिलाें का संचालन हो जाता, लेकिन पिछले दिनों आई बारिश के चलते नहीं हो सका था।
विज्ञापन

पर्ची का ऑनलाइन जारी हुआ कलेंडर
विभागीय अफसरों ने बताया कि जिले के उन गन्ना उत्पादक किसानों का विभाग की ओर से पर्ची का ऑनलाइन कलेंडर जारी हो चुका है जो सदस्य हैं। वह अपने उस मोबाइल नंबर पर कलेंडर देख सकते हैं, जिसे उन्होंने सदस्य बनने के दौरान अपने आवेदन में अपलोड करवाया है। चीनी मिलों में गन्ना पेराई से करीब तीन दिन पहले किसानों को गन्ना पर्ची जारी करनी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जिले की चीनी मिलों के संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी चीनी मिलों का संचालन निर्धारित तिथि पर होगा। इसके लिए विभाग के साथ चीनी मिलों ने भी लगभग तैयारी पूरी कर ली है। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed