फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane payment

दो चीनी मिलों ने किया 12 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 194 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की चार चीनी मिलों पर किसानों का 194 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। दो चीनी मिलों ने सोमवार को 12 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी का दावा है कि अगस्त माह तक सभी चीनी मिलों से किसानों का पूरा भुगतान करवा दिया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जनपद की चार चीनी मिलों ने गत गन्ना पेराई सत्र में 703 करोड़ का गन्ना खरीदा था। इसमें से 508 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस समय चीनी मिलों पर 194 करोड़ 30 लाख की राशि बकाया है। सोमवार को साबितगढ़ चीनी मिल ने पांच करोड़ 36 लाख 39 हजार और अनामिका शुगर मिल ने छह करोड़ 91 लाख रुपये का बकाया गन्ने का भुगतान किया है। यह राशि 12 करोड़ से अधिक बन रही है। अब साबितगढ़ चीनी मिल पर 58 करोड़ 71 लाख 52 हजार, अनामिका पर 43 करोड़ 36 लाख 21 हजार, अनूपशहर चीनी मिल पर 43 करोड़ 34 लाख 18 हजार और वेव शुगर मिल पर 49 करोड़ 27 लाख 12 हजार रुपये का बकाया है। अगस्त माह तक किसानों को पूरा बकाया गन्ना भुगतान करवा दिया जाएगा। इसके लिए लगातार चीनी मिलों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिलों से किसान खरीद सकते हैं चीनी
जनपद के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। वह चीनी मिलों से चीनी खरीद सकते हैं। चीनी उन्हीं को मिलेगी, जो गन्ना उत्पादक किसान चीनी मिलों से जुड़े हुए हैं। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि शासन और प्रदेश के गन्ना विभाग ने सभी चीनी मिलों को आदेश जारी किया है कि वह किसानों को चीनी उपलब्ध करवाएं। एक किसान को प्रतिमाह एक क्विंटल चीनी मिलेगी। चीनी उसी किसान को मिलेगी जो गन्ना उत्पादक किसान चीनी मिल से जुड़ा है। उसका बांड बना हुआ है। इस आदेश के तहत कोई भी गन्ना उत्पादक किसान अपनी संबंधित चीनी मिल से चीनी खरीद सकता है। यदि वह मिल से चीनी खरीदता है तो उसे उसकी राशि भी नहीं देनी होगी। खरीदी गई चीनी की राशि उसके बकाया गन्ना भुगतान से काट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed