फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugar cane

गन्ना किसानों को नहीं मिले 60 करोड़, अटके काम, दो को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

गन्ना किसानों को नहीं मिले 60 करोड़, अटके काम, दो को नोटिसबुलंदशहर।समय पर भुगतान न होने के कारण किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लेकर मिल तक संपर्क करने को मजबूर हैं।बावजूद इसके अभी तक यह चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन

विस्तार

गन्ना किसानों को नहीं मिले 60 करोड़, अटके काम, दो को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। चीनी मिलों ने नये गन्ना पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं तीन चीनी मिलों पर अभी तक पिछले सत्र का 60 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। ऐसे में किसान अपनी राशि पाने के लिए दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर है। राशि न मिलने के कारण किसानों के काम भी अटके पड़े हैं। अब एक बार फिर से डीएम ने दो चीनी मिलों को भुगतान न करने पर नोटिस जारी कर जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए हैं।
जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.40 लाख के आसपास है। इन किसानों का जिले की वेव शुगर मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल गन्ना खरीदती हैं। इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीद करती हैं।
विज्ञापन

साबितगढ़, अनामिका, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। जबकि अभी भी अनूपशहर, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों ने किसानों का भुगतान नहीं किया है। यह स्थिति तब है जबकि विभाग की ओर से इन मिलों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके यह चारों चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। समय पर भुगतान न होने के कारण किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लेकर मिल तक संपर्क करने को मजबूर हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए डीएम की ओर से ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल को नोटिस जारी किए गए हैं। बावजूद इसके अभी तक यह चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। किसान ब्रजपाल सिंह, मनोज सिंह, प्रीतम और कलुआ का कहना है कि बकाया भुगतान न मिल पाने से आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। इलाज के लिए पैसा नहीं है तो बच्चों की फीस तक समय पर नहीं भर पा रहे हैं। अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि भुगतान करने वाली ब्रजनाथपुर और सिम्भावली मिल को डीएम की ओर से नोटिस जारी कर जल्द से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। अनूपशहर चीनी मिल की और से भी जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा।

बकाया भुगतान इतना है
चीनी मिल का नाम - खरीदा गया गन्ना - बकाया गन्ना भुगतान
अनूपशहर चीनी मिल - 121.50 करोड़ - 19.24 करोड़ रुपये
सिम्भावली चीनी मिल - 44.98 करोड़ - 19.91 करोड़ रुपये
ब्रजनाथपुर चीनी मिल - 45.45 करोड़ - 20.72 करोड़ रुपये
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर ब्रजनाथपुर और सिम्भावली मिल को नोटिस जारी किया गया है। डीएम की ओर से जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। अनूपशहर चीनी मिल ने बकाया गन्ना भुगतान की तैयारी कर ली है और जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों की एक-एक पाई मिलेगी और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। - बृजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed