फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suddenly sunken road, passers-by saved from falling

Bulandshahar News: अचानक धंसी सड़क, गिरने से बचे राहगीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Suddenly sunken road, passers-by saved from falling
देवीपुरा में श्मशान घाट रोड पर धंसी सड़क के बाद बहता पानी।
बुलंदशहर। शहर में सीवरलाइन पड़ने के कारण सड़कों के धंसने का सिलसिला बढ़ रहा है। देवीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को सड़क धंसने के कारण कई राहगीर चोटिल होने से बचे। अचानक सड़क का हिस्सा धंसने से शहर के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने के साथ ही एसटीपी और आइपीएस का निर्माण किया गया है। सीवर लाइन बिछाने के बाद से लगातार गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे थे। लाइन बिछाने का काम पूरा हुए करीब एक साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी स्थिति यह है कि सड़कों में आए दिन गड्ढे हो रहे हैं। मंगलवार को देवीपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट रोड पर सड़क धंस गई। स्थिति यह रही कि सड़क धंसने के कारण कई राहगीर चोटिल होने से बाल-बाल बचे। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान घटिया गुणवत्ता से किए गए कार्य के चलते आए दिन सड़क धंसती हैं। अधिकारियों ने सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण के नाम पर जमकर खानापूर्ति की गई है। इससे पहले शनिवार रात को कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया भी सड़क में धंस गया था।
विज्ञापन




गलियों में भी बने हुए हैं गड्ढे

जहां से होकर सीवर लाइन बिछाई गई हैं, वहां सड़कों के हालात काफी खराब हैं। नगर के मोहल्ला राधानगर, कैलाशपुरी, साठा, खुर्जा गेट चौकी से चौक बाजार, सराफा बाजार, चांदपुर रोड, बाईपास रोड समेत अन्य सड़कें लगातार धंस रहीं हैं। जबकि बड़े गड्ढे होने के बाद अधिकारी गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर लेते हैं, लेकिन छोटे-छोटे गड्ढों को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीवरलाइन के कारण सड़क में ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया धंसा है। जल निगम के अधिकारियों को सड़क का गड्ढा भरने के लिए अवगत कराया जाएगा। - मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed