{"_id":"5fd653d78ebc3e3c4d57a534","slug":"sucide-note-bulandshahr-news-gbd210209754","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पहले लिखा था सुसाइड नोट, बनाई थी वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या से पहले लिखा था सुसाइड नोट, बनाई थी वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या से पहले लिखा था सुसाइड नोट, बनाई थी वीडियो
खानपुर। ससुराल में पत्नी व उसके परिवारीजनों द्वारा मारपीट किए जाने से क्षुब्ध नगर निवासी एक युवक ने बीते दिनों फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर व वीडियो बनाकर अपनी पत्नी व ससुरालीजनों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना के तीन दिन बाद मृतक युवक के पिता ने अपनी पुत्रवधु सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला बागवाल निवासी युवक जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश की शादी लगभग छह माह पूर्व बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमेड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के लगभग छह माह बाद गत बृहस्पतिवार को जितेंद्र ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान उसके परिजनों को उसका एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने बताया था कि गत 10 दिसंबर को युवती का फोन आने पर वह अपनी ससुराल गया था। ससुराल जाने पर युवती ने अपने जीजा, भाई व भाभी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और वापस ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ससुराल में अपने साथ हुई मारपीट से क्षुब्ध होकर जितेंद्र ने सुसाइड नोट लिखकर और वीडियो बनाकर फांसी लगा ली। मृतक द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। वहीं घटना के तीन दिन बाद पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला संज्ञान में है, मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेश शर्मा, थाना प्रभारी खानपुर