{"_id":"062a19a6b67b1b9144c6a88582272ce9","slug":"sub-inspector-suspended-for-havng-liqour-party-with-election-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी की शराब पीने वाला दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी की शराब पीने वाला दरोगा सस्पेंड
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के भावसी गांव में एक प्रत्याशी की शराब पीने वाले दरोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने यह कार्रवाई एएसपी अभिषेक यादव की जांच रिपोर्ट के बाद की है। वहीं, एसएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को अभयदान दिया है।
बता दें कि मंगलवार को हुए प्रधानी चुनाव में लखावटी ब्लॉक के भावसी गांव में जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात दरोगा चेतराम और अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।
आरोप है कि सोमवार रात दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने एक प्रत्याशी से चुनाव में उसका फेवर करने के एवज में शराब ली और पीने लगे।
इसी बीच दूसरे प्रत्याशी ने एसएसपी को फोन पर इसकी जानकारी दी। खस बात यह है कि औरंगाबाद पुलिस आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीण भड़क गए और थाने पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर एएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को छुड़वाया।
एसएसपी के आदेश पर उन्होंने जांच की तो दरोगा पर आरोप सिद्ध हुए। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी अनंत देव ने उसे सस्पेंड कर दिया।