{"_id":"6852f089b10dfcb90806e7e4","slug":"study-till-intermediate-will-be-done-in-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-of-syana-bulandshahr-news-c-30-ald1006-659608-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्याना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में होगी इंटर तक पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्याना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में होगी इंटर तक पढ़ाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। अभी तक यहां कक्षा आठ तक ही बालिकाओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आगे की कक्षाओं के निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जनपद में 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। डिबाई, गुलावठी और खुर्जा स्थित आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक किया जा चुका हैं। यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें कक्षाओं का भी संचालन भी शुरू हो चुका है।
स्याना में कक्षा आठवीं तक का कस्तूरबा गांधी विद्यालय चांदपुरी पूठी में संचालित हो रहा है। यहां पर कक्षा नौ से 12वीं का इंटरमीडिएट तक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए बड्ढा वाजिदपुर में जमीन चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
यहां पर 100 छात्राओं के लिए विद्यालय का भवन व हॉस्टल समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय का भवन बनाने के लिए लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रयास रहेगा कि आगामी शिक्षण सत्र से इसका संचालन कर दिया जाए।