{"_id":"682b638786debfd58c031f74","slug":"students-will-participate-in-summer-camps-with-the-consent-of-their-parents-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134198-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अभिभावकों की सहमति से विद्यार्थी समर कैंप में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अभिभावकों की सहमति से विद्यार्थी समर कैंप में लेंगे भाग
विज्ञापन
बुलंशहर। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 21 मई से आयोजित होने वाले समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य होगा।
लिखित सहमति स्कूलों को 20 मई मंगलवार तक प्राप्त करनी होगी। वहीं, शिक्षण संस्थानों में मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालय अब 15 जून को और माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के 755 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कैंप में जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि समर कैंप के लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापक और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कैंप में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिया जाएगा। भीषण गर्मी के मद्देनजर कोई भी गतिविधि धूप में नहीं की जाएगी।
दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 408 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 50 राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय शामिल हैं। इनमें समर कैंप का आयोजन किया जाना है।
वहीं, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों के विरोध की वजह से शासन स्तर से विद्यालयों के स्वेच्छा से कैंप आयोजन कराने की शर्त बढ़ा दी गई।
विद्यालयों के साथ कैंप में भाग लेने वाले बच्चों की लिखित अनुमति भी होना अनिवार्य रहेगा। समर कैंप को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य कैंप लगाने से पहले संबंधित विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।