{"_id":"81a48efabd260604994916937b2cc1fc","slug":"student-threatened-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन नहीं मिला तो छात्रा ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन नहीं मिला तो छात्रा ने दी आत्मदाह की धमकी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सत्र में कक्षा नौ में एडमिशन नहीं मिलने से नाराज जहांगीराबाद की एक छात्रा सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।
छात्रा ने डीएम के नाम एडमिशन नहीं देने वाले विद्यालय के खिलाफ शिकायत देकर आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। जहांगीराबाद के मोहल्ला छेपियान निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री उमा ने कक्षा नौ में एडमिशन के लिए डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में आवेदन किया था।
आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन नहीं दिया। छात्रा के पिता ने एडमिशन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीएम को शिकायत देकर पुत्री का एडमिशन करवाने की गुहार लगाई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को छात्रा का एडमिशन करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने भी विद्यालय की प्रबंधन समिति को एडमिशन के लिए आदेश दिया फिर भी उसका एडमिशन नहीं हुआ।
विज्ञापन
दर-दर की ठोकर खाकर छात्रा सोमवार को पिता के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। छात्रा ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकती है।
पिता अशोक कुमार का कहना है कि विद्यालय ने बेटी को एडमिशन नहीं देकर उसके शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन किया है।
छात्रा के पिता ने एडमिशन के समय प्रवेश फार्म जमा नहीं किया था। एडमिशन के बाद छात्रा ने प्रवेश फार्म जमा किया। उस समय प्रक्रिया खत्म हो गई थी। जिसके चलते एडमिशन करना नामुमकिन था। छात्रा और उसके पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। -गौरव बंसल, मैनेजर, डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज
छात्रा और उसके पिता के धरना देने की सूचना मिली है। कई बार विद्यालय को निर्देशित किया गया है छात्रा का एडमिशन किया जाए लेकिन नहीं किया। अब विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट विभाग भेजी जाएगी। छात्रा को न्याय दिलवाया जाएगा। -रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस