फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   student threatened self-immolation.

एडमिशन नहीं मिला तो छात्रा ने दी आत्मदाह की धमकी

Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
student threatened self-immolation.
इसी सत्र में कक्षा नौ में एडमिशन नहीं मिलने से नाराज जहांगीराबाद की एक छात्रा सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


छात्रा ने डीएम के नाम एडमिशन नहीं देने वाले विद्यालय के खिलाफ शिकायत देकर आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। जहांगीराबाद के मोहल्ला छेपियान निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री उमा ने कक्षा नौ में एडमिशन के लिए डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में आवेदन किया था।

आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन नहीं दिया। छात्रा के पिता ने एडमिशन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संयुक्त शिक्षा निदेशक और  डीएम को शिकायत देकर पुत्री का एडमिशन करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को छात्रा का एडमिशन करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने भी विद्यालय की प्रबंधन समिति को एडमिशन के लिए आदेश दिया फिर भी उसका एडमिशन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर-दर की ठोकर खाकर छात्रा सोमवार को पिता के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। छात्रा ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकती है।

पिता अशोक कुमार का कहना है कि विद्यालय ने बेटी को एडमिशन नहीं देकर उसके शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन किया है।

छात्रा के पिता ने एडमिशन के समय प्रवेश फार्म जमा नहीं किया था। एडमिशन के बाद छात्रा ने प्रवेश फार्म जमा किया। उस समय प्रक्रिया खत्म हो गई थी। जिसके चलते एडमिशन करना नामुमकिन था। छात्रा और उसके पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। -गौरव बंसल, मैनेजर, डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज


छात्रा और उसके पिता के धरना देने की सूचना मिली है। कई बार विद्यालय को निर्देशित किया गया है छात्रा का एडमिशन किया जाए लेकिन नहीं किया। अब विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट विभाग भेजी जाएगी। छात्रा को न्याय दिलवाया जाएगा। -रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed