{"_id":"657200d91df11e564d07fb59","slug":"student-dies-due-to-collision-with-canter-friends-condition-critical-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1460-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में श्री सीमेंट फ्लाईओवर के पास कैंटर की टक्कर से गांव लुहारली थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी युसुफ (18) पुत्र जमालुद्दीन की मौत हो गई। हादसे में गांव निवासी उसका साथी छात्र परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने बताया कि युसुफ सिकंदराबाद स्थित विद्यालय में बीकॉम का छात्र था। बुधवार को वह गांव निवासी साथी छात्र परवेज के साथ बाइक से आंतरिक परीक्षा देने जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में श्री सीमेंट फ्लाईओवर के पास कट से अचानक आए कैंटर चालक ने तेजी, लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युसुफ, परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल छात्रों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जमालुद्दीन ने बताया कि उपचार के दौरान बुधवार देर शाम युसुफ की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परवेज की हालत गंभीर बनी है। एसआई अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।