फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Striking the father rushed to hospital.

हड़ताल पर बैठे पिता पहुंचे अस्पताल

Wed, 17 Feb 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 17 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Striking the father rushed to hospital.
बेटी के एडमिशन को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे पिता तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंच गए हैं। स्कूल प्रबंधन पर बेटी को एडमिशन नहीं देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए पिता आठ फरवरी से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम को ज्ञापन देने के बाद वह भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
जहांगीराबाद के मोहल्ला छपियान निवासी अशोक कुमार शर्मा की बेटी का नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में एडमिशन नहीं हुआ था।

पिता का आरोप है कि स्कूल की ओर से डोनेशन की मांग की गई और नहीं देने पर उन्हें स्कूल से भगा दिया गया। इस पर अशोक शर्मा आठ फरवरी से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन


गत सोमवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य, प्रबंधक आदि स्टाफ कलक्ट्रेट भी पहुंचे थे और एडीएम के समक्ष वार्ता हुई थी। सोमवार को पीड़ित पिता ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और कार्रवाई नहीं होने तक भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन उन पर दबाव बनाने के साथ धमकी भी दे रहा है। बुधवार को अशोक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अशोक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक अशोक जिला अस्पताल में भी भूख हड़ताल किए हुए हैं। उन्होंने कुछ भी खाने से इंकार कर दिया।


सीएमएस डॉ. डीके सिंघल ने बताया कि अशोक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। ब्लड प्रेशर भी सामान्य नहीं है।

स्कूल प्रबंधन ने नकारे आरोप
डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक गौरव बंसल ने अशोक शर्मा के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि छात्रा को प्रवेश नहीं देने का आरोप निराधार है। छात्रा के परिजन प्रवेश फार्म लेकर गए थे, लेकिन उसे जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed