{"_id":"5707fad44f1c1b0e72c810e8","slug":"stop-local-roastering","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल कटौती बंद होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल कटौती बंद होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति के खेल का राजफाश होते ही सभी अवर अभियंता तलब कर लिए गए। अधीक्षण अभियंता ने सभी जेई, एसडीओ की बैठक बुलाकर लोकल स्तर पर कटौती नहीं करने के निर्देश दिए।
सभी जेई को निर्देश दिए गए कि लोकल शटडाउन आवश्यकता पड़ने पर ही लिया जाए। साथ ही बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता प्रथम ने कार्यालय में नगर क्षेत्र के सभी जेई, एसडीओ और एक्सईएन के साथ बैठक की। बैठक में लोकल स्तर पर की जा रही रोस्टरिंग पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
अधीक्षण अभियंता ने सभी जेई को निर्देश दिए कि लोकल शटडाउन न किए जाएं। विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही लोकल कटौती हो। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जितनी बिजली कंट्रोल से मिल रही है, उतनी ही बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को दी जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी को भेजी जा रही रिपोर्ट में लोकल कटौती होने पर आंकड़ा सही भेजने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने 25 हजार से उपर के बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर तथा 10 हजार से उपर के बकाएदार का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।