फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stones pelted on women dancing in Ghudchadhi, two communities clashed with each other

Bulandshahar News: घुड़चढ़ी में नाच रही महिलाओं पर पथराव, आपस में भिड़े दो समुदाय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on women dancing in Ghudchadhi, two communities clashed with each other
अगौता थाना क्षेत्र में घुड़चढ़ी के दौरान हमले में घायल किशोर। संवाद
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव बीहरा में बृहस्पतिवार शाम को घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर नाच रहीं महिलाओं पर पत्थर फेंक दिए गए। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के एक किशोर की पिटाई भी कर दी। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बीहरा निवासी अतुल की बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। जिससे पूर्व शाम के समय डीजे पर उसकी घुड़चढ़ी हो रही थी। जिसमें रिश्तेदार युवक व महिलाएं भी नाच रही थीं। बताया गया कि जब घुड़चड़ी दूसरे समुदाय के मोहल्ले में पहुंची तो अज्ञात आरोपियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे घुड़चड़ी में भगदड़ मच गई। वहीं, बराती पक्ष ने दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में बहसबाजी शुरू हो गई। साथ ही आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के एक किशोर को पकड़ लिया और उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद स्थिति और भी बिगड़ गई। दोनों पक्ष इस दौरान आमने सामने आ गए। तभी किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची अगौता पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाने की कोशिश की। लेकिन, मामला बनता हुआ न देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांत किया और घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कराई। पुलिस ने मामले में किशोर को पीटने के मामले में नीतू शर्मा की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही आरोपियों को पकड़ा जा सका है। अधिकारी जल्द ही आरोपियों को पकड़ने और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की पिटाई के मामले में तहरीर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मिली है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही पत्थर फेंकने वाले व मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed