{"_id":"671e72d0e55e5fac660717dd","slug":"stone-pelting-and-firing-between-two-parties-in-asifabad-chandrapura-eight-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124246-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आसिफाबाद चंद्रपुरा में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आसिफाबाद चंद्रपुरा में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, आठ घायल
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव आसिफाबाद चन्द्रपुरा में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से अवैध हथियारों से फायरिंग भी की गई। पथराव में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव आसिफाबाद चन्द्रपुरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया गया कि एक खेत की मिट्टी उठाने को लेकर पहले दोनों पक्षों के किशोरों व युवकों में कहासुनी हुई। कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे की तरफ हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि झगड़े की सूचना पर वह आसिफाबाद चन्द्रपुरा पहुंचे तो दो गुटों के 10-15 लोग झगड़ रहे थे। लोग अपने-अपने हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर झगड़ कर आपस में एक दूसरे पर पथराव कर रहे थे। अफरातफरी का माहौल था। लोगों के चप्पल, जूते व ईंट पत्थर पड़े थे। एक पक्ष के अफजाल व दूसरे पक्ष के नबी हसन एक दूसरे के ऊपर अवैध तमंचे लहरा रहे थे और जान से मारने की नीयत से फायर कर रहे थे।
पुलिस ने रिपोर्ट में दोनों पक्षों के 15 आरोपियों को नामजद किया है। अन्य आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में दोनों पक्षों के अफजाल, शाहरूख, इकबाल, अल्ताफ, उमर मौहम्मद, नबी हसन, जावेद उर्फ कलुवा, अब्दुल हसन, फिरोज, आरिफ व आदिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, लाठी डंडे व ईंट पत्थर बरामद किए हैं।