फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "State government straitjacket '

‘प्रदेश सरकार ही विकास में बाधक’

Thu, 22 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
"State government straitjacket '
औरंगाबाद में चौपाल को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और मंच पर बैठे सांसद डॉ. भोला सिंह व अन्य। - फोटो : ब्यूरो

‘प्रदेश सरकार ही विकास में बाधक है। केंद्र द्वारा दी जा रही धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है। दुष्प्रचार कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।’ यह बात केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बालियान ने स्याना, अनूपशहर और औरंगाबाद के गांवों में लगाई चौपाल में किसानों से कही। उन्होंने अनूपशहर में गंगा आरती भी की।

विज्ञापन


स्याना क्षेत्र के गांव खादमोहननगर मेें प्रधान जगवीर सिंह के आवास पर आयोजित किसान पंचायत में संजीव बालियान कहा कि केंद्र ने चीनी का आयात पूर्णत बंद कर दिया। जिससे चीनी के दाम बढ़े व साथ किसान को भी गन्ने का उचित मूल्य मिलेगा। चीनी मिल मालिकों के साथ मिलीभगत के कारण ही किसान को गन्ना भुगतान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो मिल मालिक जेल के अंदर होंगे। सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि केंद्र ने बुलंदशहर जिले को पहली बार 351 करोड़ रूपये की विद्युत योजनाएं दी हैं। सांसद ने एनसीआर के अंतर्गत बुलंदशहर का विकास किए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राजस्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि बिजनौर में पक्षपात पूर्ण तरीके से एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। जिसमें सपा के शीर्ष नेताओं की मिलीभगत है। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश को बचाना है। सत्यपाल सिंह, नीरज चौधरी, संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, बबीता दहिया, देवेंद्र लोधी, महेश लोधी आदि रहे।

उधर, औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पिपाला में आयोजित किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी की हालत हद से बदतर है। पिछले 10 वर्षो में बुआ-भतीजे की सरकार चलवाई। दोनों ही सरकारों ने प्रदेश की जनता को लूटकर हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया है।

केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि 67 हजार करोड़ की योजना को लागू करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश को रेगिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा। तालाबों को खुदवाकर पानी को वहीं रोक दिया जाएगा। पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह के संयोजन में चौपाल लगाई गई।

वहीं अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ में जयप्रकाश चौधरी के संयोजन में लगी चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अराजकता का माहौल कर दिया है। इससे पहले भूड़ चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजयुमो अध्यक्ष लक्ष्मीराज, शरद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

गुड्डू पंडित ने केंद्रीय मंत्री के साथ की गंगा आरती
श्री गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बृहस्पतिवार शाम को जह्वावीद्वार गंगा तट में गंगा आरती की। केंद्रीय मंत्री ने मां गंगा की आरती कर गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए अपील की।


खास बात है कि गंगा आरती के दौरान संजीव बालियान के साथ विधायक गुड्डू पंडित शर्मा भी मौजूद रहे। इससे विधायक गुड्डू पंडित के भाजपा में जल्द शामिल होने के जाने के कयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed