फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Starting hospital in Dibai without doctor

डिबाई में बिना डॉक्टर अस्पताल शुरू

Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डिबाई
अमर उजाला ब्यूरो, डिबाई Updated Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Starting hospital in Dibai without doctor
अस्पताल - फोटो : amar ujala bureau

स्वास्थ्य विभाग ने 100 बेड का अस्पताल अधूरी तैयारियों के साथ शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले सीएमओ ने अस्पताल को शुरू तो करवा दिया लेकिन न तो अस्पताल में स्टाफ हैं और न ही दवाएं हैं। चिकित्सक और इंचार्ज भी नदारद हैं। ऐसे में तीन दिन में अस्पताल में एक भी मरीज का इलाज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


गांव चौगानपुर में 100 बेड के  अस्पताल का संचालन 18 अप्रैल से शुरू हो गया है। अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ के बैठने के लिए फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं हैं। सोमवार को सीएमओ ने अस्पताल को शुरू कराने की घोषणा कर दी। कहा कि मशीनों और उपकरणों को शीघ्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन दिन में एक भी मरीज का इलाज नहीं किया गया है। शिकारपुर सीएचसी के डॉ. अनूप कुमार को प्रभारी बनाया गया है लेकिन वह अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। दानपुर के डॉ. नवल किशोर, जरगवां के आदित्य चौहान, सीएचसी से डॉ. मनीष, नरौरा के अर्जुन सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फार्मासिस्ट जरगवां के मनोज त्यागी, दौलतपुर के आलोक चौधरी व मुख्यालय से अनुज त्यागी को भेजा गया है। दो आप्टीशियन सीएचसी के चंद्रभान सिंह और दानपुर के दिनेश कुमार सिंह को भी अटैच किया गया है। स्टाफ नर्स सीएचसी से सरिता लोधी व दानपुर से अमृता सिंह की नियुक्ति की गई है। दस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed