{"_id":"5715214e4f1c1b29648b4679","slug":"standby-power-emergency-rostering","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी रोस्टरिंग पर मिलेगी अतिरिक्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी रोस्टरिंग पर मिलेगी अतिरिक्त बिजली
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम लाइनलॉस वाले नगर क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टरिंग पर अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा सचिव के निर्देश हैं कि इन नगर क्षेत्रों को कम लाइनलॉस का पूरा लाभ दिया जाएगा। जनपद के चार नगरीय क्षेत्रों (सिकंदराबाद, डिबाई, स्याना और जहांगीराबाद) में 10 फीसदी से कम लाइनलॉस होने के बाद आपूर्ति 18 घंटे कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बुलंदशहर के डीएम रोड बिजलीघर और खुर्जा के चार नंबर बिजलीघर पर भी बिजली आपूर्ति का शेड्यूल 18 घंटे हैं। लेकिन बढ़ती गर्मी में इमरजेंसी रोस्टरिंग बढ़ने से शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इमरजेंसी रोस्टरिंग के कारण कई-कई घंटे कटौती की जाती है।
विज्ञापन
अब इन नगर क्षेत्रों को इमरजेंसी रोस्टरिंग होने पर अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने इस बाबत निर्देश दिए हैं कि जिन बिजलीघर क्षेत्रों में लाइनलॉस 10 फीसदी से कम होने के बाद आपूर्ति का समय बढ़ाया गया, वहां कटौती न की जाए। यदि इन क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टरिंग होती है तो उन्हें उतनी ही अतिरिक्त आपूर्ति कंट्रोल से की जाएगी।
विज्ञापन
ऊर्जा सचिव के निर्देश हैं कि 10 फीसदी से कम लाइनलॉस वाले नगर क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टरिंग होने पर अतिरिक्त आपूर्ति हो। कंट्रोल से आपूर्ति की जाएगी। इसका लाभ सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई और जहांगीराबाद को मिलेगा। - राकेश कुमार कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता