फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stamped on budget of 83 crores

83 करोड़ के बजट पर लगी मोहर

Sun, 21 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 21 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Stamped on budget of 83 crores
83 करोड़ के बजट पर लगी मोहर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 83 करोड़ के बजट पर बोर्ड ने अपनी मोहर लगा दी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में बजट पास होने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी। बजट से पुराने प्रस्तावों पर भी तेजी से काम होगा।

शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एक वर्ष के लिए प्रस्तुत 83 करोड़ के बजट की समीक्षा करते हुए उसका अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन


बैठक में पास 83 करोड़ के बजट प्रस्ताव के बाद जिले में बीडीए द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में तेजी आएगी। आयुक्त ने संयुक्त समिति को निर्देश दिए कि मानचित्र के अनुसार स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही निमार्ण कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए की महायोजना के जोनल प्लान बनने तक महायोजना मार्गों के प्लान को भी बैठक में रखा गया। बैठक में 2016-17 के वास्तविक व्यय और 2017-18 के प्रस्तावित आय व्यय को प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में पुरानी जेल की जमीन पर कॉम्प्लैक्स के निर्माण कर पार्किंग आदि की व्यवस्था की भी चर्चा की गई। आयुक्त ने अफसरों को अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।


इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब, बीडीए सचिव इंदुप्रकाश सिंह, एडीएम अरविंद मिश्रा, ब्रजेश कुमार, एक्सईएन मणिकांत गुप्ता, पीके माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed