{"_id":"66ba41a48e0498634c0821fc","slug":"sports-clothes-and-cash-worth-rs-3-lakh-stolen-from-shop-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120276-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकान में कूमल कर तीन लाख के स्पोर्ट्स कपड़े और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकान में कूमल कर तीन लाख के स्पोर्ट्स कपड़े और नकदी चोरी
विज्ञापन
गुलावठी में स्पोर्टस कपड़ों की दुकान में चोरी के बाद मौका मुआयना करती पुलिस। संवाद
गुलावठी। सिकंदराबाद मार्ग पर राधा-कृष्ण फार्म हाउस मार्केट में चोरों ने एक दुकान में कूमल कर लाखों रुपये के स्पोर्ट्स कपड़े व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है।
गांव सोहनपुर निवासी अजीम खान की सिकंदराबाद मार्ग स्थित राधा-कृष्ण फार्म हाउस मार्केट में ट्रैन्डस स्पोर्ट्स के नाम से स्पोर्ट्स कपड़ों की दुकान है। रविवार रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान के पीछे आम के बाग है। चोरों ने दुकान के पीछे से कूमल कर लिया और दुकान में रखे स्पोर्ट्स टी शर्ट, जैकेट, लोवर व शूज तथा इन्वर्टर बैटरी चोरी कर लिया। अजीम खान ने बताया कि वह दुकानदारी में से थोड़े-थोड़े पैसे जरूरतमंदों की मदद के लिए रोजाना निकालता था। ये रुपये करीब 15 हजार के आसपास जमा थे, चोर उन्हें भी ले गए। अजीम खान के मुताबिक उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
चोरी की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्र हो गए। अजीम खान व अन्य लोगों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की। अजीम खान ने बताया कि चोर करीब चार माह पहले भी उसकी दुकान में चोरी का प्रयास कर चुके हैं। उस दौरान उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन चोर अब चोरी करने में कामयाब हो गए।