{"_id":"5772aa8a4f1c1bc97379c049","slug":"spending-half-a-million-monkey-still-headache","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख खर्च, बंदर अभी भी सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख खर्च, बंदर अभी भी सिरदर्द
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका ने एक महीने में डेढ़ लाख रुपये खर्च कर दिए लेकिन बंदर अभी भी शहरवासियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पिछले तीन महीने में ही नगर क्षेत्र में बंदरों के उत्पात के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
बंदरों के डर से लोगों ने छत पर जाना और कपड़े फैलाना कम कर दिया है। साथ ही बालकनी और आंगन में लोहे के जाल लगवा दिए। बावजूद इसके बंदरों का डर कम नहीं हुआ। बच्चे खुले में खेलने से डरने लगे। बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग उठी तो नगर पालिका ने कवायद शुरू की।
विज्ञापन
इसके तहत नगर पालिका ने मई माह में बंदर पकड़ने पर एक लाख 54 हजार 675 रुपये खर्च किए लेकिन शहरवासियों को अभी तक राहत नहीं मिली है।
बंदरों के कारण घर में कैद होकर रहना पड़ता है। अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं है।-रीनावाला, गृहणी
कई दिन से समस्या है। पालिका ने कुछ नहीं किया ।- पंकज चौधरी, व्यवसायी
पालिका अफसर कहते हैं कि बंदर पकड़े जा रहे हैं, कार्रवाई दिख नहीं रही ।- सुरेन्द्र चौहान, एडवोकेट
हमनें कभी भी बंदर पकड़ो अभियान चलता नहीं देखा। ै।-दीपा शर्मा, गृहणी
नगर पालिका समय-समय पर बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाती है। इस दौरान बंदर भी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन इनकी संख्या अधिक होने के कारण इन पर पूरी तरह नियंत्रण में समय लगेगा।-एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन