फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   speeding tanker hit two bike riders In Bulandshahr

UP: बुलंदशहर में तेज रफ्तार टैंकर का कहर, बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर; एक की मौत

Fri, 10 Jan 2025 04:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गौतमबुद्धनगर से अपने गांव शेरपुर बाइक से आ रहे थे। 

विज्ञापन
speeding tanker hit two bike riders In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गत सात जनवरी की देर रात अरनिया के गांव शेरपुर निवासी बाइक सवार दो युवकों को टैंकर ने टक्कर मार दी। देर रात में ही उपचार के दौरान युवक दीपक की अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत अभी भी गंभीर है। थाना पुलिस  ने अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात में अरनिया थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर नगला निवासी सोनू सिंह ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि सात जनवरी को उनके भाई दीपक कुमार और रंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र से अपने गांव शेरपुर नगला आ रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब 9 बजे कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में परिजन उन्हें हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर करा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां, देर रात चिकित्सकों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजीत की हालत चिंताजनक बनी हुई है। देहात पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि टैंकर नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed