{"_id":"6640f60d433b83a703069e5b","slug":"speeding-bike-collides-with-moving-bike-woman-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115656-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही बाइक से भिड़ी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही बाइक से भिड़ी, महिला की मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की ठंडी प्याऊ चौकी के निकट शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आगे वाली बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक भाग निकला।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलीमपुरा निवासी 32 वर्षीय महिला नीतू शनिवार को किसी काम से खुर्जा गई थीं। वहां से शाम के समय वह अपने गांव जाने के लिए खुर्जा से एक बाइक पर लिफ्ट लेकर निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बाइक सवार कोतवाली की ठंडी प्याऊ चौकी के निकट पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद नीतू सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। जबकि, आरोपी बाइक सवार भाग निकला।
पुलिस ने नीतू को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।