फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Speed remains tense, five killed

रफ्तार बनी काल, पांच की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Speed remains tense, five killed
सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो
बदायूं से दिल्ली मंडी में आलू लेकर जा रही डीसीएम के चालक ने जेवर तिराहे पर पास सवारियां उतार रही रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आलू व्यापारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और अन्य घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को बुलंदशहर रेफर किया गया।
विज्ञापन


डीसीएम के मालिक ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम नगला चोई कस्बा सहसवान जनपद बदायूं निवासी आलू व्यापारी शाहरूख(20वर्ष)पुत्र इकराम अली गांव के ही बबलू (18वर्ष)पुत्र जाकिर के साथ डीसीएम में आलू लेकर दिल्ली ओखला मंडी बेचने के लिए जा रहा था। गाड़ी को गांव निवासी जलीश(26वर्ष)पुत्र जरीफ चला रहा था।
विज्ञापन


नब्बन(18वर्ष)पुत्र अछ्छन गाड़ी पर परिचालक था। शुक्रवार की तड़के करीब 4.30 बजे जेवर तिराहे के पास जलीश ने सड़क पर खड़ी बुलंदशहर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में शाहरूख, नब्बन की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि जलीश और बबलू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया । डीसीएम मालिक मशकूर पुत्र मसूद ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवार दंपति को अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित सलगंवा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव गयासपुर निवासी कमल पुत्र बिल्लू सिंह (40) की मौत हो गई, जबकि पत्नी पूनम गंभीर घायल हो गई।

उसे गाजियाबाद रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानियां ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई रनवीर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायलः बुलंदशहर। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपति को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


इसमें गाजियाबाद निवासी राजीव पुत्र हरिकिशन और उनकी पत्नी रूपा गंभीर रूप से घायल हो गए।  रूपा को हायर सेंटर भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति राजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है।  इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश की पुलिया के निकट अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें गांव बिलासपुर निवासी नसीमा पत्नी सईद गंभीर रूप से घायल हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed