फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP workers celebrated Akhilesh Yadav's birthday in the district

Bulandshahar News: जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Akhilesh Yadav's birthday in the district
स्याना में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
बुलंदशहर/गुलावठी/स्याना। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। जबकि युवजन सभा के पदाधिकारियों ने 51 पौधे लगाए।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्र में केक काटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष मतलूब के अली के नेतृत्व में सपाईयों ने जिला कार्यालय पर केक काटा और फिर युवजन सभा के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष सोहेल अबरार और राष्ट्रीय सचिव कोमल गुर्जर के नेतृत्व में 51 पौधे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि सभी जिलों में 51-51 पौधे लगाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प लिया। मौके पर प्रेमवीर यादव, तौफीक प्रधान, शाहिद, नितिन, परविंदर यादव, दिनेश यादव, फैसल, विवेक, सुंदर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुलावठी में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद मलिन बस्तियों में फल वितरण किया। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष शहजाद अल्वी ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश में परचम लहराया है। आगामी विधानसभा चुनावों में सपा की जीत निश्चित है तथा अखिलेश यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मौके पर तरुण अग्रवाल, अमीरूद्दीन मेवाती, मुनाफ अहमद, करीमुद्दीन सैफी, संदीप गौतम, कबीर अल्वी, महेंद्र राणा, अनीस सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। नगराध्यक्ष शफीक चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया, जिससे पूरे विश्व में प्रदेश की नई पहचान बनी थी। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को अधिक से अधिक सीट जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष लोकेश सिंधु, नाजिम चौधरी, शब्बू चौधरी, फहीम चौधरी, अतहर चौधरी व शमीम परवेज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed