फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP made the former minister Narendra Bhati candidate.

मुलायम ने दोस्ती को दी अहमियत

Tue, 02 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP made the former minister Narendra Bhati candidate.
बुलंदशहर-गौतमबुद्धनगर स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट हासिल करने में कई दिग्गजों को मायूसी मिली है।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दोस्ती को अहमियत दी है और अपने साथी पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी को टिकट दिया है। दिलचस्प बात यह है कि नेताजी ने संबंधों के आगे संगठन की तरफ से भेजे गए पैनल को भी दरकिनार कर दिया। 

सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) का यह चुनाव तीन मार्च को होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सत्ताबल और धनबल के नाम से जाने 3वाले इस चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी में टिकट हासिल करने की होड़ थी।
विज्ञापन


लंबे वक्त से जोरआजमाइश चल रही थी। दावेदारों के साक्षात्कार हुए थे। 2010 में हुए चुनाव में बसपा की सरकार के रहते अनिल अवाना ने ठाकुर सुनील सिंह को परजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ठाकुर सुनील सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुजात आलम, हरेंद्र यादव, बलबीर भाटी, ठाकुर महेश, फकीरचंद नागर, ऋषिपाल अवाना आदि कई दूसरे दावेदार थे।

ठाकुर सुनील सिंह को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी अपने बेटे के लिए भी टिकट मांग रहे थे। लेकिन मंगलवार पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी का नाम ऐेलान कर दिया गया।

हरेंद्र यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने और एमएलसी के लिए  दावेदारी खत्म होने के कारण भी नरेंद्र भाटी की राह ज्यादा आसान हो गई।

जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर को कई गुर्जर नेता ही नहीं प्रत्याशी बनता देखना नहीं चाह रहे थे। 2011 में विधान परिषद का चुनाव लड़े ठाकुर सुनील सिंह खुद को टिकट नहीं मिलने से खफा नजर आए। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि बुलंदशहर का इस सीट पर हक था।


टिकट मांगने का हक हर कार्यकर्ता का है। हाईकमान किसी एक को ही प्रत्याशी बना सकता है। अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए संगठन काम करेगा। -दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed