{"_id":"5886486e4f1c1bbd7ecf449f","slug":"sp-congress-from-both-parties-crooked-seat-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना सीट पर सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना सीट पर सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों से नामांकन
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद कांग्रेस के खाते की स्याना सीट पर सोमवार को सपा के राजीव लोधी ने नामांकन कर सबको चौंका दिया। इससे सियासी हलके में हड़कंप मच गया है। सपा व कांग्रेस जहां हालात को संभालने की कोशिश में हैं, वहीं अन्य दलों की निगाह भी इस ओर लगी है। लोध बाहुल्य स्याना सीट पर राजीव लोधी का मजबूत जनाधार है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मोहम्मद खान ने भी नामांकन कर दिया है। ऐसे में गठबंधन होने के बावजूद इस सीट पर असहज हालात हो गए हैं। सपा ने पहली सूची में ही स्याना सीट से राजीव लोधी को प्रत्याशी बनाया था। दर्जा प्राप्त मंत्री राजीव लोधी सपा में मंत्री रह चुकीं हितेश कुमारी के पुत्र हैं। सोमवार को राजीव लोधी ने मां हितेश कुमारी के साथ सपा से नामांकन किया।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद स्याना सीट कांग्रेस को दी गई है। सपा नेता राजीव लोधी ने नामांकन कर पार्टी व गठबंधन के लिए असहज हालात पैदा कर दिए हैं। इसके बाद कांग्रेस के आरिफ खान ने भी नामांकन कर दिया। आरिफ पहली बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। चर्चा है कि पार्टी के दबाव के बाद राजीव लोधी अपना पर्चा वापस लेने को राजी हैं।
विज्ञापन
स्याना सीट कांग्रेस की है। यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी आरिफ खान चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशी ने नामांकन भी कर दिया है। सपा प्रत्याशी के नामांकन की जानकारी नहीं है।- सुभाष गांधी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भले ही राजीव लोधी ने पर्चा भर दिया हो, मगर गठबंधन में सीट कांग्रेस की है। इससे कांग्रेस का ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। राजीव लोधी अपना पर्चा वापस ले लेंगे। - अब्दुल रब, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी