{"_id":"6a995101ee1f898db70e643a","slug":"son-kush-lit-funeral-pyre-of-mla-anil-sharma-in-bulandshahr-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में अंतिम विदाई: विधायक अनिल शर्मा राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में अंतिम विदाई: विधायक अनिल शर्मा राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि
Thu, 03 Sep 2026 04:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:20 PM IST
सार
शिकारपुर विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव सुरजावली में पुत्र कुश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सभी सात विधायकों और बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचा, जिसके बाद पैतृक गांव सुरजावली ले जाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर उनके पुत्र कुश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इससे पहले गांव स्थित इंटर कॉलेज में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर समेत भाजपा संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता, जिले के सभी सात विधायक और बड़ी संख्या में आम लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के दौरान पहले भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लपेटा। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तिरंगे में पार्थिव शरीर को लपेटा गया। डीएम, एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। इसके बाद उनके पुत्र ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन