फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Son jumps into canal after quarrel with mother

मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा बेटा: वेतन मिलते ही अय्याशी में डूब जाता है युवक, काम पर भी नहीं जाता

Tue, 15 Sep 2026 10:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Tue, 15 Sep 2026 10:24 PM IST
सार

मां से झगड़े के बाद नशे में धुत शैलेंद्र ने सनौटा नहर में छलांग लगाई। पीआरवी के नितिन यादव और स्थानीय गोताखोर ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Son jumps into canal after quarrel with mother
मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां से झगड़े के बाद नशे में धुत बेटे ने सनौटा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मी ने स्थानीय गोताखोर के साथ नगर में छलांग लगाकर युवक की जान बचाई। पुलिस के बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



पुलिस ने बताया परिजनों ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के गांव सनौटा निवासी शैलेंद्र शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी करते हैं। वेतन मिलने पर कई दिनों तक शराब का सेवन करता है और काम पर भी नहीं जाते। शैलेंद्र की शराब पीने की आदत को लेकर मंगलवार को मां ने उसे डांटा, इसी बात को लेकर मां, बेटे का झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की शिकायत लेकर मां सनौटा चौकी पहुंची, नशे की हालत में बेटा भी मां के साथ चौकी पर पहुंच गया। इसी दौरान मां ने डायल-112 पर भी पुलिस को सूचना दे दी थी। बताया गया कि चौकी पर भी मां, बेटे का झगड़ा हुआ। नशे में धुत बेटे ने शैलेंद्र ने सनौटा नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां पीआरवी भी पहुंच गई। 

विज्ञापन

शैलेंद्र को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर के साथ पीआरवी के चालक नितिन यादव ने भी नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी ने स्थानीय गोताखोर के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद शैलेंद्र को सुरक्षित नहर के बाहर निकाल लिया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मां, बेटे के झगड़े में एक युवक ने सनौटा नहर में छलांग लगा दी थी। पीआरवी के चालक नितिन यादव ने स्थानीय गोताखोर के साथ मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed