फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Son and wife of history sheeter Mukesh Hazratpuria arrested

Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर मुकेश हजरतपुरिया का पुत्र व पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Son and wife of history sheeter Mukesh Hazratpuria arrested
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुकेश के पुत्र व पत्नी को दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज कराना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात बीबी चौरसिया ने बताया कि छह नवंबर 2022 को हजरतपुर निवासी कुलवेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि पांच नवंबर की शाम को वह अपने भाई रोबिन और मौसी संतोष उर्फ आरती के साथ खेत पर गया था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी सरजीत उर्फ सुभाष समेत आठ आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारकर प्रार्थी के भाई और मौसी को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच विवेचना के दौरान घटना झूठी पाई गई है। विवेचना के दौरान ये तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा कुलवेन्द्र पक्ष और सरजीत उर्फ सुभाष पक्ष के मध्य जमीन को लेकर पुरानी रंजिश व मुकदमेबाजी चल रही है। वादी कुलवेन्द्र के पिता मुकेश द्वारा सरजीत उर्फ सुभाष के पिता व भाई की पूर्व में हत्या कर दी गई थी। जिस कारण वह जेल में है। कुलवेन्द्र, रोबिन व संतोष द्वारा सरजीत उर्फ सुभाष पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने व दबाव बनाने के लिए पांच नवंबर 2022 को तमंचे व पिस्टल से फायर कर खोखा घटनास्थल पर डाल दिए थे और कैंची आदि उपकरणों का प्रयोग करके चोट के निशान बना लिए थे। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी घटना दर्शाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के चलते पुलिस ने आरोपी रोबिन तथा अभियुक्ता संतोष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कुलवेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed