फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Smart phone

स्मार्ट फोन और टैबलेट पाकर छात्र-छात्राएं गदगद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Smart phone
स्मार्ट फोन और टैबलेट पाकर छात्र-छात्राएं गदगद
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के 184 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया। इनमें 168 छात्रों को स्मार्ट फोन और 16 विद्यार्थियों को टैबलेट मिले हैं। यह सभी रविवार को लखनऊ से लौट आए। सभी छात्र स्मार्ट फोन और टैबलेट पाकर खुश हैं।
बोले छात्र-छात्राएं
स्मार्ट फोन पाकर बहुत अच्छा लगा। पहली बार हम विद्यार्थियों को किसी योजना का लाभ मिला है। यह फोन हमारी पढ़ाई में काफी सहायक होगा। ऐसा कभी सोचा भी नहीं था कि योगी सरकार ऐसे मोबाइल फोन देगी। - चारुल वर्मा
विज्ञापन

इस तरह की योजनाएं छात्रों का उत्साहवर्धन करती हैं। शिक्षा में इस समय आधुनिक तकनीकी का प्रयोग हो रहा है। उसमें स्मार्ट फोन और टैबलेट काफी उपयोगी है। फोन बहुत अच्छा और पसंद भी बहुत आ रहा है। - नीतू रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा स्मार्ट फोन मिलेगा। लेकिन जब हाथ में फोन आ गया तो काफी प्रसन्नता हुई। दूसरे छात्र-छात्राओं को भी फोन व टैबलेट जल्द मिले, ताकि वह भी उसका लाभ उठा सकें। - नितिन कुमार
फोन मिलने से अब पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन रोजगार और नई नौकरी की जानकारी भी मिल सकेगी। इससे काफी सहूलियत होगी। सरकार ने यह कदम छात्र-छात्राओं के हित में उठाया है और मैं काफी खुश हूं। - तनुज कुमार
स्मार्ट फोन मिलने से तकनीकी रूप से छात्र-छात्राएं अब अपग्रेड हो गए हैं। इससे आसानी से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अन्य जरूरी जानकारी मिल सकेगी। ऐसा फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी। - सोनू राघव
सरकार की इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करती हैं। शिक्षा में इस समय आधुनिक तकनीक का प्रयोग हो रहा है। उसमें यह उपयोगी है। फोन बहुत अच्छा है। टैबलेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। - अमन सिंह

जिले के करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं का चयन स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को जल्द ही इसकी सौगात मिलेगी। संभावना है कि शासन से जल्द ही जिले में फोन और टैबलेट भेज दिए जाएंगे। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed